फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bodies of young man and girl student found hanging from noose

Sonebhadra News: युवक और छात्रा के शव फंदे से लटकते मिले

Sun, 17 Dec 2023 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bodies of young man and girl student found hanging from noose
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को युवक और छात्रा के शव फंदे से लटकते मिले। युवती स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के चांगा गांव निवासी रंगलाल (32) पुत्र चंद्रमोल शनिवार की रात नौ बजे कुछ देर बाद आने की बात कह घर से निकला था। सुबह होने के बाद भी वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लोगों ने घर से करीब तीन किमी दूर स्थित पेड़ पर रंगलाल का शव फंदे पर लटकता देखा। सूचना पर पहुंचे लिलासी चौकी प्रभारी धर्मनाथ सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में एक युवती का शव बड़ेर के सहारे लटकता मिला। मूल रूप से नेवारी गांव निवासी कुसुम (18) पुत्री श्लोक बचपन से ही अपने ननिहाल शिल्पी गांव में रहती थी। वह घोरावल स्थित काॅलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार को घर के लोग खलिहान में गए थे। कुसुम और कुछ छोटे बच्चे घर पर मौजूद थे। देर शाम जब घरवाले खलिहान से लौटे तो घर के ओसार में कुसुम का शव बड़ेर में दुपट्टे के सहारे लटक रहा था।

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed