फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BMS will not support labor union strike

श्रमिक यूनियन की हड़ताल में बीएमएस नहीं देगा साथ

Sun, 27 Mar 2022 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 06:15 PM IST
विज्ञापन
BMS will not support labor union strike
जिला संविदा श्रमिक यूनियन के आह्वान पर सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में कई श्रमिक यूनियन पदाधिकारी हड़ताल पर बैठेंगे, लेकिन इस हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ शामिल नहीं होगा। इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए संघ ने हड़ताल में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

बीएमएस के महामंत्री विनय कुमार सिन्हा ने बताया कि कुछ केंद्रीय श्रम संगठनों की ओर से दो दिवसीय हड़ताल विशुद्ध रूप से राजनीति से प्रेरित है। यह आंदोलन केवल उन राजनीतिक दलों के अस्तित्व को बचाने के लिए हैं, जिनसे यह श्रम संगठन संबद्ध हैं। इस हड़ताल का श्रमिकों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इस दो दिवसीय हड़ताल में कुछ किसान और छात्र संगठनों की सहभागिता से यह स्पष्ट है कि ये श्रम संगठन श्रमिकों के हितों की बिल्कुल भी परवाह नहीं करते हैं। इसलिए यह समय है कि हम सत्ता परिवर्तन के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन पर विचार शुरू करें। उन्होंने सभी से अपनी-अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता को त्याग कर एक गैर राजनैतिक संयुक्त श्रमिक आंदोलन की रूपरेखा का निर्माण करने की बात कही है। बताया कि बीएमएस को एक गैर राजनीतिक संयुक्त श्रमिक आंदोलन का नेतृत्व करते हुए मजदूर वर्ग की सेवा करने में प्रसन्नता होगी। इन सभी बातों को रखते हुए उन्होंने आंदोलन में हिस्सा न लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed