{"_id":"5797aabf4f1c1b697d21ee77","slug":"blood-donation-by-59-mahadanion","type":"story","status":"publish","title_hn":"59 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
59 महादानियों ने किया रक्तदान
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर में जनपद न्यायाधीश कुलदीप कुमार (द्वितीय) जिलाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार का दिन ऐसे लोगों के लिए खास रहा, जिन्हें किसी का जीवन बचाने के लिए रक्त की जरूरत पड़ी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर ब्लड बैंक राबर्ट्सगंज में लगाए गए रक्तदान शिविर में 59 महादानी पुण्य के भागी बने। इससे उन लोगों को राहत मिली, जिन्हें तत्काल विभिन्न ग्रुपों के रक्त की जरूरत थी। रक्तदाताओं की संख्या इतनी बढ़ गई को 32 लोगों को रिजर्व में रखना पड़ गया। जिला सत्र एवं न्यायाधीश कुलदीप कुमार (द्वितीय), एडीजे फर्स्ट अजय कुमार श्रीवास्तव, जिलाधिकारी सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किया।
कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सुबह आठ बजे से ही लोग राबर्ट्सगंज स्थित ब्लड बैंक पर जुटने लगे थे। डीएम सीबी सिंह और एसपी लल्लन सिंह ने ब्लड बैंक में फीका काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इसी बीच जिला जज कुलदीप कुमार और एडीजे फर्स्ट अजय कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। जिला संयुक्त चिकित्सालय के अधीक्षक डा. गणेश प्रसाद ने जिला जज, एडीजे, डीएम, एसपी और एसडीएम सदर कैलाश सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इसके बाद एक-एक कर 59 लोग रक्तदान का हिस्सा बने। इस मौके पर जिला जज न्यायाधीश कुलदीप कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा महादान कुछ और नहीं है। किसी का जीवन बचाने से बड़ा कुछ भी नहीं है। अमर उजाला फाउंडेशन का यह अभियान सराहनीय है। समय-समय पर इस तरह के आयोजन होने से लोगों को प्रोत्साहन मिलता है। एडीजे ने भी रक्तदान शिविर को महत्वपूर्ण बताया। डीएम सीबी सिंह ने कहा कि रक्त ऐसी चीज है, जिसे किसी फैक्टरी में नहीं बनाया जा सकता। किसी व्यक्ति का एक कतरा खून भी किसी का जीवन बचाने के काम आए तो उससे बढ़कर कुछ नहीं है।
विज्ञापन
कहा कि रक्तदान सबसे बड़ी समाज सेवा है। एसपी लल्लन सिंह ने कहा कि रक्तदान का महत्व सभी को बताने की जरूरत है। यह सही है कि कुछ लोग रक्तदान करने से डरते हैं। जबकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। बल्कि समय-समय पर रक्तदान करने से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसके बाद जिला जज समेत सभी अधिकारियों ने रक्तदान करने वालों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जारी प्रशस्ति पत्र और ब्लड बैंक की ओर से जारी डोनर कार्ड वितरित किया। इस मौके पर संदीप सिंह चंदेल, संतोष सोनी आदि रहे।