फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Blew effigy in protest against power cuts

बिजली कटौती के विरोध में पुतला फूंका

Thu, 09 Apr 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Thu, 09 Apr 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
Blew effigy in protest against power cuts
जिले में बिजली की हो रही अंधाधुंध कटौती के विरोध में गुरुवार को राबर्ट्सगंज में भाजपाजनों ने बिजली विभाग के एक्सईएन का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होेंने एक्सईएन से अविलंब  बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की। मांगें पूर्ण न होने पर वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी।

दोपहर करीब 12 बजे भाजयुमो के नगर अध्यक्ष गौरव शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के समीप एक्सईएन का पुतला फूंका।

यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल और ध्रुवकांत द्विवेदी ने कहा कि सोनभद्र जिले में पैदा होने वाली बिजली से आधा देश रोशन हो रहा है।

लेकिन यहां के लोगों का दुर्भाग्य है कि उन्हें अंधेरे में रहना पड़ रहा है। अघोषित बिजली कटौती से समाज का हर वर्ग परेशान है।

गौरव शुक्ला और जिलामंत्री मनीष अग्रहरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अनपरा परियोजना के उद्घाटन के दौरान जिले को 22 घंटे बिजली मुहैया किए जाने की घोषणा की थी, लेकिन महज 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन


नगर उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, महामंत्री श्यामबाबू सोनी ने कहा कि गांवों और शहर के जर्जर तार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। कई गांवों में महीनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के सूचित करने के बाद भी बिजली विभाग ट्रांसफार्मर नहीं बदल रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी जर्जर तार, खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए आए धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।

इस मौके पर आशीष चौबे, अमित पांडेय, अनुभव केशरी, अमित दूबे, धीरज पटेल, अनुराग श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed