फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Blew Centre's effigy

फूंका केंद्र सरकार का पुतला

Sat, 13 Jun 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र Updated Sat, 13 Jun 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Blew Centre's effigy
जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राबर्ट्सगंज कचहरी तिराहे पर केंद्र सरकार का प्रतीकात्मक पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। महिला नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और आरोप लगाया कि इस सरकार में सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन



महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष संगीता श्रीवास्तव की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताएं कचहरी तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पहुंचीं। यहां उन्होंने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से महंगाई खत्म करने का वादा किया था।
विज्ञापन


उनके इसी वादे पर जनता ने उन्हें सत्ता में बैठाया लेकिन यह जनविरोधी सरकार महंगाई घटा नहीं सकी। प्रदेश सचिव चंद्रलेखा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता के हित के लिए हर कदम पर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने एक वर्ष पूर्ण कर लिया लेकिन उसकी जमीनी हकीकत किसी से छिपी नहीं है। किसान, छात्र, युवा, मजदूर और बेरोजगारों की अनदेखी करने वाली इस सरकार को जनता अगले चुनाव में जरूर जवाब देगी।


 सभा को नगर अध्यक्ष सरिता श्रीवास्तव, युवक कांग्रेस के जिला सचिव सूरज वर्मा, शीला उपाध्याय, ममता श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर लीला देवी, उर्मिला देवी, गुड़िया, उषा, रानी देवी, बिंदू देवी, निर्मला मिश्रा, इरफान इदरीसी, नवाज अंसारी, संजू कुमार, मेराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed