फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Black Diamond Dealers active at night

रात में सक्रिय ब्लैक डायमंड के सौदागर

Fri, 17 Apr 2015 11:33 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र Updated Fri, 17 Apr 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Black Diamond Dealers active at night
ऊर्जांचल में सीबीआई टीम की छापेमारी के बाद भी कोयले की चोरी धड़ल्ले के साथ जारी है। यहां से रात के अंधेरे में कई टन कोयला किसी न किसी से माध्यम से चंधासी मंडी तक ले जाया जा रहा र्है।
विज्ञापन


इंट भट्ठों और होटलों पर भी चोरी का कोयला बेचे जाने की बात सुर्खियों में है। दिलचस्प बात यह है कि माह भर पूर्व बीना में हुई बैठक में एसडीएम की ओर से बिना तिरपाल
विज्ञापन


ढंकी ट्रकों से कोयला चोरी होने की बात संज्ञान में आने की बात स्वीकारी जा चुकी है और उनके स्तर से आला अधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही थानाध्यक्षों को अंकुश के लिए निर्देशित किया जा चुका है। बावजूद इस काले धंधे पर अंकुश दूर की कौड़ी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि रात में कोल परियोजनाओं के सीएचसी प्वाइंट, बांसी में आने वाली कोयला रैक के साथ ही खुले ट्रकों से होते कोयला परिवहन से कई टन कोयला चुराकर खड़िया, रेहटा, बांसी आदि जगहों पर इकट्ठा कर लिया जाता है।

इसी तरह ओवर वर्डेन वाले हिस्से भी कोयला बिनवाकर रेहटा और खड़िया में इकट्टा करवाते हैं। इस काम में महिलाओं और साइकल सवारों को लगाया गया है।

 सूत्रों की मानें तो यहां इकट्ठा किए जाने वाले कोयले को पिकअप में भरकर पिपरी क्षेत्र के गाढ़ा बैरियर के पास वाले इलाके में ले जाया जाता है।

वहां से ट्रक पर कोयला लादकर चंधासी या अन्य गंतव्य स्थान तक पहुंचाया जाता है। ऊर्जांचल से हर रात 10 से 15 पिकअप कोयला ले जाए जाने की बात बताई जा रही है।


खुले ट्रकों से डिबुलगंज के आगे जंगल में कोयला उतारा जाता है, सो अलग, सूत्रों की बातों पर भरोसा करें तो इस खेल में कोल माफियाओं के साथ कई  सफेदपोश शामिल हैं। सुरक्षा से जुड़े तंत्रों की भी भूमिका पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed