फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP's goal is politics based on values

Sonebhadra News: भाजपा का लक्ष्य मूल्यों पर आधारित राजनीति

Sun, 06 Apr 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
BJP's goal is politics based on values
सोनभद्र। भाजपा का स्थापना दिवस रविवार को कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी गई। इस दौरान गोष्ठी में भाजपा के इतिहास पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने बताया कि भाजपा की स्थापना वर्ष 1980 में हुई थी, लेकिन इसके मूल में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में 1951 में निर्मित भारतीय जनसंघ ही है। भाजपा का मूल सिद्धांत एकात्म मानववाद, राष्ट्रवाद, लोकतंत्र (आंतरिक), राष्ट्रीय अखंडता, मूल्यों पर आधारित राजनीति रहा है। वर्तमान में भाजपा 18 करोड़ सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। यह देश का एकमात्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करने वाला राजनीतिक संगठन है। भाजपा दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भिन्न एक विशेष विचारधारा वाली पार्टी है। यह बात केवल कहने भर की नहीं है, वास्तव में भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं है। बल्कि विचारधारा, समर्पित कैडर, विशेष कार्यशैली, जन लोक कल्याणकारी नीतियां इसका मुख्य आधार है। इस मौके पर पूर्व सांसद रामशकल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत रावत, संतोष शुक्ला, कमलेश चौबे, उदयनाथ मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed