फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP workers meeting in Sonebhadra Radha Mohan Singh said now there are no riots nor appeasement politics in uttar pradesh

सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक: राधामोहन सिंह बोले- अब यूपी में नहीं होते दंगे न तुष्टिकरण की राजनीति

Thu, 02 Dec 2021 09:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Dec 2021 09:56 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह ने गुरुवार को सोनभद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधियों को संबोधित किया।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा सरकार को दोबारा लाने का आह्वान किया

विज्ञापन
BJP workers meeting in Sonebhadra  Radha Mohan Singh said now there are no riots nor appeasement politics in uttar pradesh
सोनभद्र: भाजपा जिला कार्यालय में राधामोहन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि यूपी का सबसे अंतिम विधानसभा क्षेत्र सोनभद्र जिले में आता है। प्रदेश में योगी सरकार के आने से पहले देश का सबसे शक्तिशाली विरासत का राज्य उत्तर प्रदेश कई प्रकार की समस्याओं से घिरा हुआ था। दंगे और तुष्टिकरण की राजनीति होती थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  योगी सरकार के आने के बाद से इस पर लगाम लगी है। साढ़े चार वर्षों में योगी सरकार ने सभी प्रश्नों का उत्तर दिया। वे भाजपा जिला कार्यालय में बृहस्पतिवार को हुई कार्यकर्ताओं व प्रतिनिधियों की बैठक में मुख्य अतिथि बोल रहे थे।  
विज्ञापन


राधामोहन सिंह ने कहा कि यूपी दुनिया का सबसे बड़ा चौथा प्रदेश है। यूपी की आबादी इंडोनेशिया की आबादी के बराबर है। पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास नहीं किया लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनते ही यहां विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से भाजपा सरकार को दोबारा लाने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड, जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मंत्री सुदामा पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed