फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bjp

भाजपाजन गदगद, बांटी मिठाई

Thu, 12 Nov 2020 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
bjp
बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात में हुए उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की भारी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय पर मिष्ठान वितरित कर खुशी जाहिर की। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व कार्यकर्ताओं की मेहनत आज रंग लायी है। निश्चित रूप से बिहार में एक बार जनता ने फिर से एनडीए की सुशासन की सरकार को चुना है। यह जीत भाजपा के सिद्धांतो की जीत है। उप चुनावों में भी भारी जीत पर खुशी जाहिर की। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, ओबरा विधायक संजीव गोड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदयनाथ कुशवाहा, गोविंद यादव, प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा देवेंद्र पटेल, ओमप्रकाश दूबे, ई. रमेश पटेल, उदयनाथ मौर्या, अभिषेक सिंह चंदेल, रामसुन्दर निषाद, संतोष शुक्ला अजीत रावत आदि मौजूद रहे। दुद्धी: बिहार में एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। दुद्धी तहसील तिराहे पर ढोल नगाड़े सहित मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान सुरेंद्र अग्रहरि, विपिन बिहारी, मनोज सिंह बबलू, कलावती देवी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, दिलीप पांडेय, सूरजदेव प्रसाद, कमलेश सिंह कमल, मोहित अग्रहरि, दीपक गुप्ता, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। चोपन: बिहार चुनाव में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। यहां मंडल अध्यक्ष चोपन सुनील सिंह, राजन जायसवाल, डॉक्टर सत्येंद्र आर्य, संदीप पांडे, धर्मेंद्र जायसवाल, मनीष तिवारी, हिमांशु प्रियदर्शी, कामेश्वर विश्वकर्मा, पुनीत पाठक, राम ब्रिज निषाद, प्रदीप गिरी, विकाश चौबे मौजूद रहे। अनपरा: बिहार व उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं में हर्ष है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने औड़ी मोड़ पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियों का इजहार किया। भाजपा नेता व साडा के नामित सदस्य केसी जैन ने कहा कि बिहार चुनाव व उत्तर प्रदेश उप चुनाव में भाजपा का परचम जिस प्रकार से लहराया उससे जनता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि देश केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हें पूरा विश्वास है। यहां मंडल अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा, आरजी खंडेलवाल, एनके सिंह, शेषनाथ सिंह, लाल बाबू केशरी, प्रमोद शुक्ला, मनोज शर्मा, रवि सिंह, सुनील, बबलू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed