फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP's worker conference in support of CAA today

सीएए के समर्थन में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP's worker conference in support of CAA today
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बृहस्पतिवार को राबट्र्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब मैदान में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)के समर्थन में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रहेंगे। इसके बाद अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम में भी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जनपद प्रथम आगमन पर बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे स्वतंत्रदेव का सुकृत में स्वागत किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आरटीएस क्लब मैदान में आयोजिक कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां वह कार्यकर्ताओं को सीएए के बारे में लोगों को जागरूक करने के बारे में बताएंगे। इसके बाद विंध्य कन्या महाविद्यालय उरमौरा के छात्राओं को सीएए के बारे में जानकारी देंगे। शाम चार बजे जिला पार्टी कार्यालय पर पार्टी के आईटी सेल से जुड़े सदस्यों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। देर शाम नई बाजार रामगढ़ रोड पर सीएए के समर्थन में चलाए जाने वाले जागरण अभियान में भी प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed