फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP's biggest victory was the share of Obra

ओबरा के हिस्से ही रही भाजपा की सबसे बड़ी जीत

Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
BJP's biggest victory was the share of Obra
चुनाव परिणामों के साथ इस बार सबकी नजर जीत-हार के अंतर पर भी लगी थी। पिछली बार की अपेक्षा अबकी बेहद नजदीकी मुकाबला होने के आसार पहले से ही थे। इसके बावजूद लोग यह जानना चाहते थे कि सबसे बड़ी जीत कौन दर्ज करेगा। यह श्रेय इस बार ओबरा विस क्षेत्र के प्रत्याशी संजीव सिंह गोंड को मिला है। उन्होंने इस बार 26717 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 की प्रचंड मोदी लहर में पार्टी उम्मीदवारों को जनता ने एकतरफा वोट दिया था। लिहाजा उनकी जीत का अंतर भी खूब था। इस बार कड़े मुकाबले के चलते यह अनुमान लगाया जा रहा था कि हार-जीत का अंतर काफी कम होगा। नतीजे भी इसी के अनुरुप रहे। घोरावल में जहां गत वर्ष 57649 वोट से अनिल मौर्य जीते थे, वहीं इस बार उन्हें 24345 वोटों से ही जीत हासिल हुई। राबर्ट्सगंज से भाजपा के भूपेश चौबे को पिछली बार 40538 वोटों के अंतर से जीत मिली थी, जबकि इस बार उनका अंतर 5905 ही रह गया। ओबरा से राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने सपा प्रत्याशी को सर्वाधिक 26717 वोटों के अंतर से हराया। दुद्धी में भाजपा प्रत्याशी रामदुलारे के जीत का अंतर 6723 वोटों का रहा। पिछली बार यहां 1085 वोटों से हार-जीत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed