फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP Rahul se beeltenis verbrand

भाजपा ने फूंका राहुल का पुतला

Wed, 17 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Wed, 17 Feb 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
BJP Rahul se beeltenis verbrand
जेएनयू मुद्दे पर ऊर्जांचल में आक्रोश की चिनगारी सुलगने के साथ ही सियासत गरमा उठी है। बुधवार की शाम भाजपाजनों ने नेहरू चौक (औड़ी मोड़) पर प्रदर्शन कर देशद्रोहियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर ऐसे लोगों के समर्थन आरोप लगाते हुए उनका प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


अगुवाई कर रहे अनपरा मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर श्रीवास्तव, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं और इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई किए जाने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एतराज जता रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि उनकी मानसिकता राष्ट्रविरोधी है।
विज्ञापन


औड़ी इकाई अध्यक्ष अनिल दुबे, प्रमोद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष के साथ ही उनकी पार्टी के अन्य कई नेता देशविरोधी कार्यों को बढ़ावा देने में लगे हुए हैं। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अशोक गुप्ता, अनूप चंद्रवंशी ने कहा कि देश के बंटवारे की राजनीति करने वालों के चेहरे से नकाब उतर चुका है। इस मौके पर डा. रामाश्रय शर्मा, अनिल प्रधान, कुंदन सिंह, अभिषेक पांडेय, गौतम गुप्ता, दिलीप गुप्ता,द्वारिका जायसवाल, नितेश सिंह, वेदनप्रकाश, आशीष पांडेय,आनंद दीक्षित, प्रेमनारायण दुबे आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed