फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP Kisan Morcha took out tractor rally

भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

Mon, 29 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha took out tractor rally
राबर्ट्सगंज में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से निकली ट्रैक्टर रैली।संवाद - फोटो : SONBHADRA
भाजपा किसान मोर्चा ने सोमवार को नगर में किसान ट्रैक्टर रैली निकाली। हाइडिल तिराहे से ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर का भ्रमण किया। भाजपा सरकार को किसानों की हितैषी बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन

हाइडिल मैदान में हुई सभा में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने कहा कि आज देश भर में किसानों के हित में केंद्र व प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि पूरे देश का किसान पूरे उत्साह और जोश के साथ भाजपा सरकार के साथ खड़ा है। कुछ संगठन साजिश के तहत किसानों को भाजपा सरकार के खिलाफ भड़काने में लगे हैं, जिसे हर कोई समझ चुका है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य ललिता कुशवाहा, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बसावन प्रसाद भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे रहे। अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने किया व संचालन जिला महामंत्री नाथ सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर राजेश मिश्रा, उमेश सिंह पटेल, दिलीप चौबे, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, प्रकाश पांडेय, अभय कांत दुबे, सूर्यदेव पांडेय, कमलेश पांडेय, संतोष बैसवार, बृजेश पांडेय, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अनिल कुमार दुबे, धीरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed