फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bjp joined new members

आनलाइन से भाजपा ने बनाए पैंतीस सौ सदस्य

Sat, 06 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला
ब्यूरो, सोनभद्र, अमर उजाला Updated Sat, 06 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
bjp joined new members
डा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा कार्यसमिति की ओर से जिले भर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें डिजिटल आनलाइन सदस्यता के बारे में जानकारी दी गई। साथी जिले भर में मंडल, ब्लाक में 35 सौ नये सदस्य जोड़े गए।
विज्ञापन


साथ ही नरेंद्र मोदी की नीतियों और समाज के प्रत्येक वर्ग को भाजपा से जुड़ने की अपील की गई।
मधुपुर मंडल के लोहरा गांव की कार्यशाला को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र अध्यक्ष लक्ष्मण आर्चाय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टीने समूचे देश में आनलाइन सदस्यता के माध्यम से जन जन को जोड़ने का महाअभियान शुरू की है। इससे देश के करोड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन


 विण्ढमगंज मंडल के  मुरी सेमर गांव में आयोजित कार्यशाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि जनपद में दो लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य संगठन ने तय किया है। व्यक्ति पूरे उत्साह और भरोसे के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राबर्टसगंज देहात मंडल के सेहूवा गांव में क्षेत्रीय मंत्री गोविंद यादव  एवं जिला सदस्यता प्रमुख पंकज पटेल ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्यों को आन लाइन जोडन का लक्ष्य रखा गया है।



जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ने बताया कि जनपद के विभिन मंडलों में कार्यशाला का आयोजन किया गया। बताया कि नगवां मंडल में जिला उपाध्यक्ष अजीत चौबे, सिलथम में संतोष शुक्ला, घोरावल पूर्वी में पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, मधुपुर में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य माला चौबे, करमा में जिलामहामंत्री सूर्यमणि तिवारी, चोपन देहात में धर्मेद्र सिंह, चोपन नगर में अशोक मिश्रा, जुगैल में देवेंद्र शास्त्री, ओबरा में रमेश मिश्रा, घोरावल पश्चिम में सुरेश तिवारी, अमरनाथ पटेल, चोपन देहात में पूर्व विधायक तीरथ राज ने नये सदस्यों को जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed