फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP is world's largest political party: Laxman Acharya

भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल: लक्ष्मण आचार्य

Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
BJP is world's largest political party: Laxman Acharya
चुर्क मण्डल के रामनारायण इण्टर कालेज विरधी में प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग बृहस्पतिवार को मधुपुर, चुर्क, चतरा एवं नगवां में प्रारंभ हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने मधुपुर के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। चुर्क मंडल के रामनारायण इंटर कालेज बिरधी में जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा की भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। 1952 में जनसंघ के रूप में स्थापित दल आज भाजपा के रूप में कार्य कर रहा है। पार्टी के विकास को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है। भाजपा पार्टी प्रथम चरण में जनसंघ के रूप में, दूसरे में 1977 से 2014 के बीच गठबंधन की राजनीति में प्रमुख साझेदार के रूप में और अंतिम में 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकल बहुमत वाली पार्टी के रूप में स्थापित हुई। भाजपा देश के विकास व नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाला दल है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो हमें ऐसे राजनैतिक दल के कार्यकर्ता होने का गौरव प्राप्त है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी जो अब सबका साथ सबका विकास की घोषणा के साथ एक शानदार भारत का पुर्ननिर्माण कर रही है। 11 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने का भाजपा को गौरव हासिल हुआ। चुनावी वादों को केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान लागू किया है। प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रूप से चुर्क मंडल अध्यक्ष महेंद्र पांडेय, मधुपुर मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल, गोविंद यादव, ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, जिलामंत्री अजीत रावत, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अरविंद पांडेय, अरुण सिंह, दिलीप चौबे, अनिल पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed