फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP cleaned up, took out the tricolor yatra

भाजपाइयों ने की सफाई, निकाली तिरंगा यात्रा

Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP cleaned up, took out the tricolor yatra
राबर्ट्सगंज में गांधी जयंती पर नगर में ध्वज यात्रा निकालते भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर भाजपा के सभी 21 मंडलों में स्वच्छता अभियान और तिरंगा यात्रा निकाली गई। बापू के आदर्शों को बताते हुए उसे जीवन में उतारने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

नगर मंडल में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ नगर के शीतला मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुुरुआत की। संस्कृत महाविद्यालय से रामलीला मैदान होते हुए स्वर्ण जयंती चौक पर समापन किया। उसके बाद भाजपा नगर अध्यक्ष बलराम सोनी के नेतृत्व में विवेकानंद प्रेक्षागृह से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो सांई मंदिर पर समाप्त हुई। इस अवसर पर सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अभिषेक सिंह चंदेल, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, नगर अध्यक्ष बलराम सोनी, अनूप तिवारी, जिला मंत्री संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे। घोरावल: मंडल अध्यक्ष अरूण कुमार पांडेय के नेतृत्व में खुटहां बाईपास मार्ग से निकली तिरंगा यात्रा घोरावल नगर के मेन तिराहा पर पहुंची। यहां संविधान सभा स्तंभ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर विद्या सागर मौर्य, राजकुमारी पटेल, लवकुश केशरी, बलवीर सिंह, शिवा तिवारी, समीर वारिस, इमरान मंसूरी, अनुराग अग्रहरि, हरिदास, दीना मौर्य इत्यादि मौजूद रहे। म्योरपुर: सेवा समर्पण अभियान के तहत म्योरपुर मंडल में स्वच्छता अभियान व तिरंगा यात्रा मंडल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार और शशांक अग्रहरि के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें दीपक सिंह, अवधेश सिंह, जीत सिंह खरवार, सुजीत अग्रहरि, अमरकेश सिंह, विष्णुकांत दुबे, गणेश जायसवाल, आशीष अग्रहरि, चंद्रभूषण मिश्र, होरीलाल पासवान, अमित रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

ओबरा। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राम मंदिर प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया। अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी ने की। स्वच्छता अभियान के बाद कार्यकर्ताओं ने फलदार पौधे को रोपित कर पर्यावरण का भी संदेश दिया। कार्यक्रमों में जिला सोशल मीडिया प्रमुख राहुल श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी, रोशन सिंह, अरविंद सिंह, सतीश पांडेय, रंजना सिंह, समीर माली, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, ओबरा कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरी नारायण सिंह की अध्यक्षता में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में अशोक राय, कृष्णानंद वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, एसके मिश्रा, बृजेश तिवारी, रोहित कुमार पांडेय, उमेश चंद, रणधीर, रजी अहमद आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज में गांधी जयंती पर नगर में सफाई करते भाजपा के पदाधिकारी।

राबर्ट्सगंज में गांधी जयंती पर नगर में सफाई करते भाजपा के पदाधिकारी।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed