फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP-Apna Dal S alliance captures all ten seats

ब्लाक प्रमुख चुनाव में भाजपा-अपना दल-एस का क्लीन स्वीप........

Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
BJP-Apna Dal S alliance captures all ten seats
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जिले के सभी दस ब्लाकों में भाजपा के आठ और अपना दल (एस) ने जीत दर्ज कराई है। शनिवार को घोरावल, करमा, कोन, चोपन और नगवां ब्लाक में हुए मतदान के बाद नतीजे घोषित हुए। इन सभी पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित किए गए। पांच में चार सीटों पर भाजपा को एकतरफा जीत मिली जबकि नगवां में कांटे का मुकाबला रहा। काफी जद्दोजहद के बाद नगवा में भाजपा प्रत्याशी को महज तीन मतों से जीत हासिल हुई। चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद भाजपाइयों ने खुशी मनाई। निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों ने ऐतिहासिक जीत को मोदी-योगी सरकार की नीतियों की जीत बताया है। जबकि इससे पहले सदर, चतरा, दुद्धी में भाजपा और म्योरपुर तथा बभनी में अपना दल-एस प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
विज्ञापन

पांच ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद से ही भाजपाई खेमा उत्साहित था। लिहाजा वह सुबह से ही ब्लाकों पर डटे हुए थे। प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी नेता भी मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को सुबह 11 बजे से मतदान शुरू हुआ। एक-एक वोट को लेकर प्रत्याशी जूझते रहे। अपराह्न ढाई बजे तक ही सभी ब्लाकों में मतदान पूरा हो चुका है। अपराह्न तीन बजे से वोटों की गिनती शुरू होते ही भाजपाई खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबसे पहले चुनाव परिणाम घोरावल ब्लाक से आया। इसके बाद करमा, कोन, चोपन और नगवां ब्लाक के नतीजे घोषित हुए। भाजपा से निर्वाचित ब्लाक प्रमुख को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया और जीत का जश्न मनाया। गगनभेदी नारे लगाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। परिणाम की घोषणा होते ही पुलिस सुरक्षा घेरे में प्रत्याशियों को जिला मुख्यालय ले आई। यहां डीएम ने नवनिर्वाचित प्रमुखों को प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन

---
कोन में रूबी की एकतरफा जीत
कोन। यहां ब्लाक प्रमुख का चुनाव परिणाम चौंकाने वाला रहा। मतगणना से पहले तक अपनी जीत के दावे कर रहे सपा और निर्दलीय प्रत्याशी परिणाम आते ही सकते में रह गए। ब्लाक में कुल 53 सदस्यों ने मतदान किया। इसमें 40 वोट अकेले भाजपा प्रत्याशी रुबी मिश्र पत्नी शशांक शेखर मिश्र को मिले। सपा प्रत्याशी चंद्रसेनी चतुर्वेदी और निर्दल उम्मीदवार ज्ञानती देवी को महज एक-एक वोट ही मिल सका। कुल 11 वोट निरस्त घोषित किए गए। सकुशल चुनाव कराने के लिए ओबरा एसडीएम प्रकाश चंद्र और सीओ भास्कर वर्मा मौके पर डटे रहे। सपा के जिला कोषाध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि उनके पक्ष के 11 वोटों को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रहे ओबरा विधायक
चोपन। ब्लॉक प्रमुख चुनावों में सबसे ज्यादा निगाह चोपन सीट पर लगी थी। यहां चुनाव मैदान में ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड़ की प्रतिष्ठा दांव पर थी। भाजपा ने विधायक की पत्नी लीला सिंह गोंड़ को प्रत्याशी घोषित किया था। अन्य ब्लाकों की तरह भाजपा यहां भी निर्विरोध चुनाव की कोशिश में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को मतदान के दौरान कुल 88 बीडीसी सदस्यों ने मतदान दिया। मतगणना में लीला गोंड़ को 80 मत मिले। सपा प्रत्याशी अमरावती देवी को पांच मत मिले जबकि तीन वोट निरस्त हो गए। परिणाम के बाद लीला देवी ने इसे विकास की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश रहेगी। निष्ठा से दायित्वों का निर्वहन करुंगी। इस मौके पर एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार, सीओ सदर राजकुमार त्रिपाठी, बीडीओ अरुण कुमार जौहरी के अलावा कई थानों की फोर्स मौजूद रही।
----
दीपक को 70 मतों से मिली जीत, करमा में रहा कड़ा मुकाबला
घोरावल/करमा। घोरावल और करमा ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली। घोरावल में सबसे पहले निर्दल उम्मीदवार आमोद रंजन ने वोट दिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी दीपक पटेल 11 सदस्यों के साथ वोट देने आए। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि ब्लॉक के 102 बीडीसी सदस्यों में से 100 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें भाजपा के दीपक पटेल को 85 और निर्दलीय आमोद रंजन को महज 15 वोट मिले। यहां तहसीलदार सुरेश शुक्ला, सीओ शंकर प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, घोरावल चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव आदि मौजूद रहे। उधर, करमा ब्लाक में नवसृजित करमा ब्लाक में कुल 75 वोट पड़े। इसमें भाजपा की सीमा कोल को 42 और सपा की मीना देवी को 32 वोट मिले। एक मत निरस्त घोषित किया गया।

---
कांटे के मुकाबले में आलोक को मिली जीत
वैनी। जिले में ब्लाक प्रमुख पद पर सबसे कड़ा मुकाबला नगवां ब्लाक में रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी आलोक सिंह को जीत के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहां कुल 43 वोट पड़े। इसमें भाजपा के आलोक सिंह को 23 और सपा की राधिका देवी को 20 मत प्राप्त हुआ। चुनाव अधिकारी राकेश कुमार की ओर से परिणाम की घोषणा होते ही भाजपाई खेमे में खुशी छा गई। वहीं सपाइयों ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए उपद्रव शुरू कर दिया। यहां सीडीओ अमित पाल शर्मा, एसडीएम सदर केएस पांडेय, सीओ सदर आशीष मिश्र केे साथ पन्नूगंज, रामगढ़, रामपुर बरकोनिया, माची सहित कई थानों की फोर्स डटी रही।
---
सोनभद्र जिले के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख::
सदर: अजीत रावत: भाजपा (निर्विरोध)
चतरा: शक्ति सिंह पटेल: भाजपा (निर्विरोध)
दुद्धी: रंजना चौधरी: भाजपा (निर्विरोध)
करमा: सीमा कोल: भाजपा
चोपन: लीला गोंड़: भाजपा
घोरावल: दीपक पटेल: भाजपा
कोन: रुबी मिश्र: भाजपा
नगवां: आलोक सिंह: भाजपा
म्योरपुर: मान सिंह गोंड़: अपना दल-एस (निर्विरोध)
बभनी: बेबी सिंह: अपना दल-एस (निर्विरोध)
----
सदर से अजीत रावत: भाजपा (निर्विरोध)
चतरा: शक्ति सिंह पटेल: भाजपा (निर्विरोध)
दुद्धी: रंजना चौधरी: भाजपा (निर्विरोध)
म्योरपुर: मान सिंह गोंड़: अपना दल-एस (निर्विरोध)
बभनी: बेबी सिंह: अपना दल-एस (निर्विरोध)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed