फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Birthday celebrated mathematician Ramanujan

गणितज्ञ रामानुजम का जन्मदिवस मनाया

Wed, 17 Dec 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Wed, 17 Dec 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
Birthday celebrated mathematician Ramanujan

विज्ञापन
प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि सरकार ने महान गणितज्ञ के जन्म दिन को 2011 में  राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने का फैसला करके एक महान कार्य किया।  ऐसे में हम इस सप्ताह को व्याख्यान, निबंध, क्विज एवं प्रदर्शनी के माध्यम से गणित दिवस मनाने का संकल्प लेते हैं। प्रधानाचार्य डा. एस नाथ, गणित के अध्यापक जेपी मौर्या ने उनके आरंम्भिक काल, गणित साधना एवं उनके संघर्ष के समय को विस्तारपूर्वक सभी शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों के सामने प्रस्तुत किया।


इस मौके पर शत्रुधन विश्वकर्मा, नीरज श्रीवास्तव, कमलेश जायसवाल, अभय तिवारी, ज्योति खत्री आदि मौजूद रही।
अनपरा संवाददाता के अनुसार गणित सप्ताह के अंतगर्त डीएवी अनपरा और बीना में बुधवार को भाषण और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अनपरा में प्रधानाचार्य जेपी मिश्रा, अरविंद सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम कराए गए। भाषण प्रतियोगिता के दौरान गणित के शिक्षण को रामानुजन ने किस तरह जनसामान्य का विषय बनाया और इसके शिक्षण को कैसे सरल बना सकते हैं, इन चीजों पर प्रकाश डाला गया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की समझ जांची गई।
विज्ञापन


इसी तरह डीएवी बीना में प्रधानाचार्य एके सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भाषण और निबंध प्रतियोगिता के लिए जरिए अपनी वाक एवं लेखन शैली का परिचय दिया। सप्ताह के अंत तक गणित पर विविध आयोजन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed