फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Birth Anniversary of Gurunanak Dev ji celebrated with great pomp in Sonbhadra

गुरुनानक देव जी का धूमधाम से मना प्रकाश पर्व

Mon, 30 Nov 2020 07:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Birth Anniversary of Gurunanak Dev ji celebrated with great pomp in Sonbhadra
राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा में गुरुनानक जयंती पर संबोधित करते जसवीर सिंह। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में सोमवार को सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) श्रद्धापूर्वक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। दो दिन से चल रहे अखंड पाठ का समापन होने पर शबद कीर्तन हुआ। इसके बाद अटूट लंगर हुआ। कोरोना महामारी के चलते नगर में इस साल पंच प्यारे की शोभायात्रा नहीं निकली। गुरुद्वारा को विद्युत झालर एवं फूलमाला से आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
विज्ञापन

जसबीर सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी का जन्म सन 1469 में तलवंडी नामक स्थान पर हुआ, जो कि पाकिस्तान में है। बाद में इस स्थान का नाम बदल कर ननकाना साहब कर दिया गया। उस समय नैतिकता समाप्त हो चुकी थी। अंध विश्वास, छूआछूत, ऊंच नीच, वर्ण व्यवस्था में समाज बंटा हुआ था। इन्हीं कारणों से विदेशी आक्रमणकारियों को भारत पर आक्रमण करने का साहत हुआ। इस कारण हमारी स्वाधीनता समाप्त हो गई और हम सदियों तक पराधीन रहे। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी ने जीवन भर सद्भावना पूर्ण और समानता के लिए लोगों को प्रेरित किया। पंगत और संगत की बात कही, ताकि ऊंच-नीच, जातिवाद खत्म हो सके। नारी को सम्मान देने, बराबरी का दर्जा दिये जाने की बात की। अपनी कमाई का दसवां हिस्सा समाज की भलाई में खर्च करने के लिए कहा। गुरुद्वारा में दो दिन से चल रहा अखंड पाठ के समाप्ति के बाद हरमीत सिंह व दया सिंह ने शबद कीर्तन का गायन किया। इसके बाद प्रसाद व लंगर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रनजीत सिंह, देवेंद्र सिंह भंडारी, अजीत सिंह भंडारी, दया सिंह, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह, तजिन्दर पाल सिंह, बलकार सिंह, बलबिंदर सिंह, पारब्रह्म सिंह, रविंदर सिंह, मनमीत सिंह, अमन, रवि सिंह आदि रहे। संचालन जसबीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

दुद्धी : नगर के शिवाला स्थित गुरुद्वारा व वार्ड दो स्थित गुरुबाग में गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मना। इस अवसर पर अक्षयबर नाथ अग्रहरि, सरदार अजीत सिंह, आलोक अग्रहरि, कन्हैया लाल अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, भोलानाथ आढ़ती, डॉ विनय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जांचल में धूमधाम से मना गुरुनानक देव की जयंती
अनपरा। गुरुनानक देव जी का प्रकाश पर्व सोमवार को ऊर्जांचल के गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। रेनुसागर स्थित गुरुद्वारा में लोगों ने गुरु ग्रंथ साहब के आगे मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य अतिथि अनपरा थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह व विशिष्ट अतिथि चौकी प्रभारी मो. अरशद खान मौजूद रहे। गुरु नानक देव जी की 551 जयंती के अवसर पर अखंड पाठ और शबद कीर्तन हुआ। इस अवसर पर अजीत, दारा सिंह, सोनू विक्रम सिंह, रंजीत सिंह, परवीन गुरनाम, रतन सिंह, इंद्रजीत सिंह, रवि आदि मौजूद रहे। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को सम्मानित किया गया।

राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा में गुरुनानक जयंती पर दर्शन करते सिख बंधू।

राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा में गुरुनानक जयंती पर दर्शन करते सिख बंधू।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed