फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bird Flu in uttat pradesh: Five dead crows found again in Sonbhadra awaiting report of first found crows

बर्ड फ्लू का खौफ: सोनभद्र में फिर मिले पांच मृत कौवे, पहले मिले कौवों की रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 09 Jan 2021 10:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 09 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bird Flu in uttat pradesh: Five dead crows found again in Sonbhadra awaiting report of first found crows
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत कौवे। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से चौकन्ना है। वहीं सोनभद्र जिले के चोपन और सलखन में भी शनिवार को फिर पांच कौवे मृत मिले हैं। तीन दिन पहले भी डाला के बाड़ी इलाके में कई कौवे मृत मिले थे, जिनकी रिपोर्ट अभी भोपाल से आई नहीं है। मृत मिले कौवों को पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया।  

विज्ञापन

चोपन के हिल कॉलोनी में सुबह एक कौवा मृत मिला तो आसपास के लोगों ने पशु चिकित्सा विभाग को जानकारी दी। तभी अवकाश नगर और डाकघर परिसर में भी तीन कौवों के मरने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने कहा कि मृत मिले कौवों में बर्ड फ्लू के कोई लक्षण नहीं हैं। इनकी मौत ठंड लगने से हुई है या तो कीटनाशक से।
विज्ञापन


इन दिनों खेतों में किसान कीटनाशक का छिड़काव करते हैं। संभव है कि ये कौवे कीटनाशक खा गए हों। वैसे हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सलखन के आदिवासी हॉस्टल में भी दो कौवों के मरने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट
जिले में बर्ड फ्लू पांव न पसारने पाए, इसलिए पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि चार टीमों को 24 घंटे अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जहां भी कोई सूचना मिले, तत्काल हकीकत देखें। इसके साथ जल्द ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक की जाएगी। डाला में मृत मिले कौवों का पोस्टमार्टम कराया गया, उसमें ठंड से मौत की जानकारी मिली है। भोपाल लैब की रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा।

क्या है बर्ड फ्लू
एवियन इन्फ्लूएंजा(एच5, एन1) वायरस को बर्ड फ्लू भी कहते हैं। इसका संक्रमण पक्षियों के साथ ही इंसानों को प्रभावित करता है। मुर्गा, बत्तख आदि पक्षियों में इसकी संभावना अधिक रहती है। समय से ध्यान न देने पर मौत भी हो सकती है।

बर्ड फ्लू के लक्षण 
- बुखार
- हमेशा कफ रहना
- नाक बहना
- सिर में दर्द 
- गले में सूजन
- मांसपेशियों में दर्द
- दस्त होना
- हर वक्त उल्टी आने जैसा महसूस होना
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना
- सांस लेने में समस्या, सांस न आना, निमोनिया होना
- आंखों में कंजक्टिवाइटिस का संक्रमण

ये बरते सावधानियां 
- मरे हुए पक्षियों से दूर रहें।
- अगर किसी पक्षी की मौत होती है तो इसकी सूचना विभाग को दें।
- बर्ड फ्लू वाले एरिया में नॉनवेज न खरीदें और न ही खाएं।
- घर से बाहर मॉस्क पहनकर बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed