{"_id":"5e3ff5aa8ebc3ee596074b87","slug":"bina-gets-double-title-in-badminton-and-table-tennis-sonbhadra-news-vns5096872110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन व टेबल टेनिस में बीना को दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन व टेबल टेनिस में बीना को दोहरा खिताब
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल बीना क्षेत्र की टीम ने एनसीएल की छठवीं महिला बैंडमिंटन प्रतियोगिता की टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता है। एनसीएल मुख्यालय के केंद्रीय उत्खनन प्रशिक्षण संस्थान (सीईटीआई) परिसर स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शनिवार शाम आयोजित रोमांचक मुकाबले में जयंत की टीम उपविजेता बनी।
दो दिवसीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के समापन समारोह में एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध-निदेशक (सीएमडी) पीके सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि और उप महानिदेशक खान सुरक्षा महानिदेशालय गाजियाबाद सीआर कुमार, निदेशक (तकनीकी/संचालन) गुणाधर पाण्डेय, एवं निदेशक (वित्त) एनएन ठाकुर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम में एनसीएल की कृति महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता सिन्हा, सीवी लक्ष्मी, कविता वर्मा, कृति महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रतिमा पांडेय एवं नीलू ठाकुर ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत किया।
कृति महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में एनसीएल के कोयला क्षेत्रों एवं इकाइयों से 70 से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें ज्यादातर गृहणियां शामिल रहीं। बीना क्षेत्र की मधुमिता प्रतियोगिता के एकल स्पर्धा (सिंगल्स) की विजेता बनीं। उन्होंने फाइनल में बीना की ही डॉ. मोनिका को हराकर यह खिताब हासिल किया। बीना की मधुमिता एवं डॉ. मोनी की जोड़ी ने प्रतियोगिता के युगल स्पर्धा (डबल्स) का खिताब जीता। फाइनल में इस जोड़ी ने ब्लॉक-बी की संगीता व स्वेता शर्मा की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन
टेबल टेनिस में बीना की मधुमिता विजेता बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ दूसरी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अमलोरी की प्रिया स्वरूप बीना क्षेत्र की डॉ. लिनी को हराकर एकल टेबल टेनिस प्रतियोगिता की विजेता बनी। इस वर्ष टेबल टेनिस में युगल प्रतियोगितायों का भी आयोजन किया गया जिसमें अमलोरी की प्रिया स्वरूप व सीडबलूएस की रोजी पुन्यनी की जोड़ी विजेता बनी। कृति महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य मीनाक्षी वत्स ने समापन समारोह में प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में एनसीएल मुख्यालय एवं कंपनी के कोयला क्षेत्रों व इकाइयों की महिला समितियों की वरिष्ठ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। एनसीएल के वरीय स्पोर्ट्स सुपरवाइजर श्री राजीव घोष की अगुआई में निर्णायक की भूमिका निभाई। दोनों प्रतियोगिताओं में लगभग 200 मैच खेले गए।