फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bina defeated Hindalco by three wickets

Sonebhadra News: बीना ने तीन विकेट से हिंडाल्को को हराया

Sat, 30 Dec 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bina defeated Hindalco by three wickets
दुद्धी। नगर के टाउन क्रिकेट क्लब के मैदान में चल रहे 37वें अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे मैच में शनिवार को बीना और हिंडाल्को की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें बीना की टीम तीन विकेट से जीती।
विज्ञापन

आयोजन समिति के संरक्षक मोहम्मद शमीम अंसारी ने बताया कि मैच का टॉस बीना के कप्तान बिल्लू तिवारी ने जीता व पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। हिंडाल्को की टीम निर्धारित 20 ओवरों में अपने 6 विकेट खोकर 185 रन बनाए।
विज्ञापन

इसमें मध्यमक्रम के बल्लेबाज अभिषेक सिंह ने 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से सर्वाधिक 64 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज अमित पांडेय ने 9 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। इसके अलावा रवि सिंह ने 12 तथा विजय ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी करते हुए बीना की टीम के खिलाड़ी कप्तान बिल्लू तिवारी व जितेंद्र सिंह को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बीना की टीम 18.2 ओवर में अपने सात विकेट खोकर जीत के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया। बीना के बल्लेबाजों में संजय कुमार ने चार छक्के व नौ चौके लगते हुए सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली। हिंडाल्को की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक ने दो, संजय, कप्तान जीएनसिंह व पंकज यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया। मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले बीना के खिलाड़ी संजय को मैन ऑफ द मैच घोषित कर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रामसमुख से पुरस्कृत कराया गया। मैच के अंपायर नगेंद्र राज व रितेश जायसवाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed