फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bikes stolen to be sold during Bihar elections two arrested five vehicles recovered in sonbhadra

UP: बिहार चुनाव में बेचने के लिए चुरा रहे थे बाइक, एक गलती से खुल गई पोल, दो अरेस्ट; पांच वाहन बरामद

Mon, 28 Jul 2025 03:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 03:19 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में रायपुर थाने की पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। बिहार चुनाव में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ये लोग वाहन चुराते थे। जंगल में छिपाकर रखे गए पांच बाइक को पुलिस ने बरामद किया है।

विज्ञापन
Bikes stolen to be sold during Bihar elections two arrested five vehicles recovered in sonbhadra
मामले की जानकारी देते सीओ सदर रणधीर मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए रविवार को करही बंधा के पास जंगल से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान इन बाइकों को ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में थे।

विज्ञापन


सीओ सदर रणधीर मिश्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान तेनुआ ग्राम निवासी रोशन यादव (20) और महेश्वर यादव (19) के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सोनभद्र के बभनी व दुद्धी क्षेत्र से बाइकों की चोरी करते थे और जंगल में छिपाकर रखते थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इन चोरों ने खलियारी बाजार से एक पिकअप बुक की थी, जिससे बाइकों को बिहार भेजा जाना था। इनके तीन अन्य साथी चोपन निवासी अजीत पाल, दीपक यादव और भभुआ निवासी अनिल यादव मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बिहार में चुनाव के दौरान बाइकों को ऊंचे दामों पर बेचता
सीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के चलते वहां बाइकों की मांग ज्यादा रहती है। इसी का फायदा उठाकर वह चोरी की बाइक ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। जो पैसा मिलता, उसे आपस में बराबर-बराबर बांटते। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रायपुर थाना प्रभारी रामदरश राम, एसआई राहुल पाण्डेय, उदयभान राव, रामनिधि राम, एसओजी और सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह व उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed