फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike slipped at railway crossing, innocent child fell on the road crushed by highway

Sonebhadra News: रेलवे क्रॉसिंग पर फिसली बाइक, सड़क पर गिरे मासूम को हाइवा ने कुचला

Thu, 07 Mar 2024 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike slipped at railway crossing, innocent child fell on the road crushed by highway
भलुआ टोला रेलवे क्राॅसिंग पर बुधवार को हाइवा की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पिता के साथ क्रॉसिंग पार करने के दौरान वह बाइक से गिर गया। तभी पीछे से आ रही हाइवा ने चपेट में ले लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद हाइवा लेकर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

भलुआ टोला निवासी मो. शाकिब उर्फ़ मीनू पत्नी और ढाई वर्षीय पुत्र अली अब्बास के साथ बेटी के स्कूल का रिजल्ट लेने गए थे। इसके बाद वह वापस घर लौट रहे थे। बताते हैं कि रेलवे क्राॅसिंग पार करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। सभी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही हाइवा ने मासूम अली अब्बास को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हाे गया। परिजन अली अब्बास को लेकर परियोजना अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक़ डाला स्थित निजी कंपनी में पत्थर ढुलान में लगी हाइवा घटना के बाद मौके से फरार होकर कंपनी के खदान में चली गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर हाइवा चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। उधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम के शव से लिपट कर मां विलाप करते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी। पिता सहित अन्य परिजन भी गहरे सदमे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed