फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider mother dies after being hit by trailer, son injured

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

Fri, 12 Aug 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider mother dies after being hit by trailer, son injured
रेनुसागर मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा जख्मी हो गया। बाइक सवार मां और बेटे छत्तीसगढ़ से रक्षाबंधन का पर्व मनाने अनपरा आए थे। पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल भेजवाने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कुबेरपुर गांव निवासी माला देवी (42) पत्नी राम प्रसाद केवट बेटे उपेंद्र के साथ अपनी बेटी के घर राखी मनाने पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव आई थी। शुक्रवार की सुबह बेटी के घर से माला बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जाने के लिए रवाना हुई। रेनुसागर मोड़ के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे टेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में माला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ कर घटना की सूचना पुलिस को दी। अनपरा थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने कहा कि घायल युवक का उपचार चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed