फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider father and son are serious after being hit by a truck

Sonebhadra News: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर

Fri, 26 Jul 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike rider father and son are serious after being hit by a truck
बीजपुर। बीजपुर-रेणुकूट मुख्य मार्ग पर जरहां गांव के समीप शुक्रवार को हाईवा की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

नेमना गांव निवासी रामप्रकाश (40), अपनी पत्नी साधना (36) और पुत्र रितेश को लेकर बाइक से इलाज कराने म्योरपुर जा रहे थे। जरहा गांव के पास बकरिहवा की तरफ से आ रहे हाईवा ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी सुरक्षित है।
विज्ञापन

घायलों की चीख पुकार सुन राहगीर व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को रिहंद परियोजना के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed