{"_id":"5efe01018ebc3e43230f8e2c","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-sonbhadra-news-vns5335435165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला मोड़ के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को सीएचसी चोपन भेजने की तैयारी कर रहे थे कि एक ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। यहां एक घायल का उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार शाम करीब छह बजे चोपन की तरफ से तेज गति से ट्रक डाला की ओर जा रहा था। बग्घानाला के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाईकिल सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। राहगीरों और आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी देने के साथ ही घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था करने में जुट गए। इस दौरान एक घायल की मौत हो गई। सीएचसी चोपन से डॉक्टर ने दूसरे घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने कहा कि मृतक और घायल की शिनाख्त कर उनके परिजनों को सूचित करने का प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी।