{"_id":"5e5958b08ebc3ef3f337c634","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-sonbhadra-news-vns513212989","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी। थाना क्षेत्र के शीशटोला के जंगल में गुरुवार की रात करीब आठ बजे बाइक से फूफा के घर जा रहे राजेकश्वर गोड़ (20) निवासी घटाकुड बभनी, थाना रघुनाथपुर छत्तीसगढ़ के सीने में लकड़ी की बल्ली घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक पर बल्ली ले कर जा रहे लोग फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
छत्तीसगढ़ का निवासी राजकेश्वर गोड़ शादी समारोह में बभनी थाना के नवाटोला में अपने फुफा के घर जा रहा था। कुछ लोग शीशटोला के जंगल से लकड़ी की बल्ली लेकर बाइक से जा रहे थे। सामने से बाइक से जा रहे राजेश्वर ने बल्ली नहीं देखा जिससे वह हादसे का शिकार हो गया। लकड़ी की बल्ली उसे सीने में घुस गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सचेत किया। जब तक पुलिस उसे उपचार को ले जाती इसके पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बाइक पर साथ मे बैठे ओम प्रकाश ने बताया कि बल्ली सीधे राजकेश्वर के सीने जा घुसी। उपचार के लिए जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। राजेश्वर गोड़ की शादी अभी चार माह ही हुआ है। वहीं दुद्धी: कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव में बाइक के धक्के से राधे (45) घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अपनी बेटी दामाद के पास लकड़ी लेने जा रहा था।