फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after colliding with culvert

Sonebhadra News: पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत

Fri, 10 Nov 2023 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with culvert
करमा। थाना क्षेत्र के असना गांव में बुधवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिया से टकराकर बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसे सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जुड़वरिया निवासी दीपक (22) पुत्र राम संजीव बाइक से कहीं जा रहा था। वह असना गांव के पास पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गया। इससे उसे सिर में गंभीर चोट आई। जीजा मनोज कुमार उसे घायलावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

बाइक के धक्के से वृद्धा घायल
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में बृहस्पतिवार शाम गांव में पैदल जा रही वृद्धा समुंदरी देवी (70) तेज रफ्तार बाइक के धक्के से घायल हो गई। परिजनों ने घायल वृद्धा को सीएचसी घोरावल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बाइक सवार मौके से फरार हो गया।--
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed