फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after colliding with airport boundary wall

हवाई अड्डे की बाउंड्रीवाल से टकराकर बाइक सवार की मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with airport boundary wall
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार को निर्माणाधीन हवाई अड्डे की बाउंड्रीवाल से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना प्रभारी कुमार संतोष के मुताबिक, हरहोरी गांव निवासी नागेंद्र (26) पुत्र छोटई और भगवानदास (22) पुत्र कन्हई दोनों बाइक से निकले थे। दोनों हवाई अड्डे की तरफ गए थे। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक निर्माणाधीन हवाई अड्डे की बाउंड्रीवाल से टकरा गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने नागेंद्र को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भगवानदास को जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पिकअप की चपेट से दो घायल
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के बिसरेखी गांव में बुधवार को पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बर्दिया गांव निवासी विशाल सिंह (18) पुत्र धर्मेंद्र व राजेश (19) पुत्र रामविलास को परिजनों ने दोपहर बाद घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। विशाल ने बताया कि पिकअप पर नंबर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed