फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवकों की मौत

Mon, 01 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by unknown vehicle
करमा। थाना क्षेत्र के टिकुरिया गांव के समीप रविवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रात करीब नौ बजे टिकुरिया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार पन्नूगंज थाना क्षेत्र पड़री गांव निवासी महेंद्र पाल 30 और सुनील 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। रास्ते से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायलों को किनारे कर पुलिस को जानकारी दी। फोर्स के साथ मौेके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह घायलों को पीएचसी केकराही ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों को जिना अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत हो गई। रात में मृतकों के घरवाले पहुंच गए। दूसरे दिन सोमवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक मिर्जापुर जिले के लूसा किसी काम से जा रहे थे। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed