फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by truck, family alleges murder

Sonebhadra News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Tue, 03 Mar 2026 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by truck, family alleges murder
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। करमा थानाक्षेत्र की सीमा से सटे मिर्जापुर के राजगढ़ थानाक्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान राजगढ़ के लूसा गांव निवासी चंद्रशेखर यादव (29) के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने सड़क दुर्घटना को सुनियोजित हत्या करार दिया है। परिजनों के अनुसार, चंद्रशेखर सोमवार शाम किसी काम से अपनी ससुराल गया था। रात करीब 12 बजे जब वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी चौखड़ा गांव के पास मिर्जापुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को राजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे सोनभद्र मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन श्याम मुरारी यादव ने घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि यह महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि जानबूझकर की गई हत्या है। परिजनों का दावा है कि चंद्रशेखर ने ट्रक को सामने देखकर अपनी बाइक पटरी से नीचे उतार ली थी लेकिन ट्रक चालक ने जानबूझकर वाहन को पटरी के नीचे उतारकर उसे कुचला। परिजनों ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज में भी इस संदिग्ध दृश्य के कैद होने का दावा किया है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना है कि अंतिम संस्कार के बाद वे राजगढ़ थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed