फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor
पोखरा गांव के पास बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए। उन्हें सीएचसी बभनी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

करकच्छी गांव निवासी धर्मजीत गोंड का पुत्र रामसिंह (18) इसी क्षेत्र के पोखरा गांव के परशुराम (30) व कोन थाना क्षेत्र के पड़रक्ष निवासी संजय कुमार (22) के साथ बाइक से बभनी बाजार जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार दूर जा गिरे। आसपास के लोगों की मदद से तीनों को बभनी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रामसिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंचे एसआई विनीत कुमार सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed