{"_id":"644d4b99aa2af66d92095ee6","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-truck-sonbhadra-news-c-20-1-179617-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंबिकापुर-बभनी मार्ग पर स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुुकान के सामने शनिवार की शाम बाइक सवार दो युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसका चचेरा भाई गंभीर रुप से घायल हुआ।
बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी निवासी अवधेश (22) पुत्र शोभाराम अपने चचेरे भाई बाबूलाल (15) पुत्र नंदलाल के साथ बाइक से मचबंधवा स्थित बहन के घर गया था। शाम को दोनों लौट रहे थे। अंबिकापुर-बभनी मार्ग पर छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे एक ट्रक से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। इसमें अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। उधर मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बाइक के धक्के से किशोर घायल, रेफर
म्योरपुर। स्थानीय कस्बे के साप्ताहिक बाजार में बाइक के धक्के से देवरी निवासी एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अखिलेश (12) पुत्र शिवकुमार को गंभीरावस्था में बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।