{"_id":"664a2a287126944e6d0d9dae","slug":"bike-rammed-into-parked-highway-one-youth-dead-two-injured-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-113243-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: खड़े हाईवा में घुसी बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: खड़े हाईवा में घुसी बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़े हाईवा में भिड़ गए। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है। घटना बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला नकटू के पास बीजपुर-रेणुकूट मार्ग पर शनिवार की देर रात हुई।
राजेश (18) पुत्र जिन्दलाल, सोनू कुमार (15) पुत्र रवि व छोटू (22) पुत्र लालमन तीनों निवासी बीजपुर पुनर्वास एक बाइक से शनिवार की रात शादी समारोह में शामिल होने बिछियारी स्थित रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसोती के टोला नकटू के पास सड़क किनारे खड़े हाईवा में बाइक सवार पीछे से भिड़ गए। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस आनन- फानन उन्हें धन्वंतरि चिकित्सालय रिहंद नगर ले गई। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने अन्यत्र रेफर कर दिया। वहां से राजेश को बैढ़न ट्रामा सेंटर सिंगरौली मध्यप्रदेश ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दो अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।