फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collides with tree, driver dies, child injured

पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौत, बालक घायल

Sun, 05 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, driver dies, child injured
बभनी। थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर रहरियाडांड के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में झोझवा गांव निवासी बाइक सवार 20 वर्षीय उपेन्द्र कुमार व उसके पीछे बैठे 12 वर्षीय रामकुमार घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उपेन्द्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के झोझवा गांव निवासी उपेन्द्र कुमार (20) पुत्र बसन्त लाल अपने चचेरे भाई रामकुमार 12 पुत्र सन्त लाल को लेकर रविवार को शाम को बाइक से बभनी बाजार में सब्जी लेने गए थे। बाजार से सामान लेने के बाद दोनों बाइक से शाम करीब 5.45 बजे घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में रहरियाडांड के पास बाइक अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोगो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा तथा सब इंस्पेक्टर संजय कुमार पाल मौके पर पहुंच गये। पुलिस ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गई। जहां उपचार के दौरान उपेंद्र कुमार की मौत हो गई। राम कुमार का दाहिना पैर में गंभीर चोट आई है। सब इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल के मेमो के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया गया है। उन्होंन बताया कि गंभीर रूप से घायल बालक रामकुमार को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed