फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collides with pole, son dies, father injured

Sonebhadra News: खंभे से टकराई बाइक, पुत्र की मौत, पिता घायल

Thu, 13 Jun 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with pole, son dies, father injured
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रेणुकूट-मझौली मार्ग पर बुधवार की रात बेकाबू बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल बेटे की मौत हो गई। पिता काे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

धनौरा निवासी जयप्रकाश (42) और उनका पुत्र विपिन (24) हिंडाल्को में संविदा मजदूर के रूप में काम करते हैं। दोनों सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। ड्यूटी के बाद देर रात करीब 11 बजे एक ही बाइक से दोनों लोग घर लौट रहे थे। रेणुकूट-दुद्धी के बीच मझौली गांव में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में विपिन के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। घटना में उसका हेलमेट भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों को सीएचसी दुद्धी लाया गया। यहां डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जयप्रकाश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। उधर, घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed