फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike collides with electric pole, youth dies

बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत

Thu, 31 Mar 2022 06:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with electric pole, youth dies
मुनगाडीह गांव में पुलिया के पास बुधवार की रात करीब दो बजे अनियंत्रित होकर बाइक बिजली पोल से जाकर टकरा गई। जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन

मुनगाडीह गांव निवासी मुनेश्वर प्रसाद (25) पुत्र रामप्रसाद बुधवार की रात अपने भाई दिनेश कुमार को लेने के लिए परसाटोला जा रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर गया था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई और उसके सिर पर गहरी चोट आई। रात होने की वजह से किसी ने नहीं देखा और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मुनेश्वर का भाई छत्तीसगढ़ से आ रहा था। वह उसे लेने के लिए परसाटोला तिराहे पर जा रहा था। रास्ते में ही यह घटना घट गई। सुबह लोग जब उठ कर टहल रहे थे तो सड़क से कुछ दूर बिजली के खंभे के पास युवक को गिरा हुआ देखकर वहां पहुंचे। युवक के सिर से काफी खून निकल चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। जब परिजनों को पता चला तो लोग घटनास्थल पर पहुंच गये और देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। ग्राम प्रधान गुड़िया देवी ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed