Sonebhadra News : शक्तिनगर से वाराणसी मार्ग पर ट्रेलर से टकराई बाइक, मौसेरे भाइयों की मौत
अनपरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरपान गांव के समीप सोमवार की देर रात किलर रोड़ के नाम से मशहूर शक्तिनगर से वाराणसी मार्ग पर एक बार फिर सड़क दुर्घटना में दो जिंदगियां समाप्त हो गईं। दुर्घटना के बाद हाईवे पर घंटों जाम लगा रहा , पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र के अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरपान के समीप सोमवार की देर रात करीब साढ़े 10 बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घंटों हाइवे को जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझा कर वापस किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बेलवादह निवासी मुकेश यादव पुत्र राजकुमार (20) अपने मौसेसे भाई म्योरपुर के बरईडांड निवासी गोविंद यादव पुत्र दयाशंकर (19) के साथ रिश्तेदारी में गया था। सोमवार की देर रात दोनों बाइक से बेलवादह लौट रहे थे। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बैरपान के पास सड़क पर पानी होने के नाते उनकी बाइक फिसलकर सामने से आ रही ट्रेलर की चपेट में आ गई।
हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने मौके पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ट्रक व ट्रेलर चालक मनमाने ढंग से रास्ते में वाहनों को खड़ा कर कोयले पर पानी का छिड़काव करते हैं, इसी से पानी अक्सर सड़क पर लग जाता और हादसे का कारण बनता है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा कर वापस भेजा और शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने बताया कि शवों की शिनाख्त करा कर युवकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जा रही है। वहीं ट्रेलर को भी कब्जे में ले लिया गया है।