फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Big achievement of NCL Krishnashila, record coal production of 53.3 lakh tonnes

एनसीएल कृष्णशिला की बड़ी उपलब्धि, 53.3 लाख टन का रिकार्ड कोयला उत्पादन

Sun, 16 Jan 2022 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 06:39 PM IST
विज्ञापन
Big achievement of NCL Krishnashila, record coal production of 53.3 lakh tonnes
एनसीएल की कृष्णशिला कोयला क्षेत्र ने 53.3 लाख टन रिकॉर्ड कोयला उत्पादन किया। यह उत्पादन तय लक्ष्य से पांच फीसदी ज्यादा रहा। इस उपलब्धि के लिए महाप्रबंधक एसपी सिंह ने प्रोजेक्ट कर्मियों और अफसरों का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उच्च प्रबंधन के सहयोग व टीम भावना से हासिल हुआ। उन्होंने भरोसा जताया कि नए लक्ष्य को भी टीम कृष्णशिला हासिल करने में कामयाब रहेगी। कोयला परियोजना साल 2021 में 50.74 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष 53.3 लाख टन कोयला उत्पादन किया। यह लक्ष्य से पांच प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि कृष्णशिला परियोजना वित्तीय साल के समाप्ति से पहले अपना लक्ष्य पूरा करने के लिए जानी जाती है। कृष्णशिला परियोजना वर्ष 2007 में चार मिलियन टन कुल वार्षिक क्षमता के साथ शुरू किया गया था। 2014-15 में उत्पादन क्षमता को संशोधित कर पांच मिलियन टन 2016-17 में 6.25 मिलियन टन 2018-19 में सात मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता किया गया। परियोजना ओवर बर्डेन (अधिभार्र/ओबी) निस्तारण का लक्ष्य पूरा करने में हर संभव प्रयास कर रही है। पर्यावरण पहलुओं में परियोजना के मुख्य मार्ग से बेल्ट पाइप कन्वेयर और रेल के माध्यम से कोयला भेजा जा रहा है। परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में 30 हेक्टेयर भूमि पर 75 हजार पौधे लगाकर उम्दा पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed