फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bharkwah won the final match of the cricket match

क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला भरकवाह ने जीता

Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bharkwah won the final match of the cricket match
केकराही। स्थानीय बाजार में चल रहे कई दिनों से क्रिकेट मैच का फाइनल मुकाबला शनिवार को मधुपुर और भरकवाह के बीच खेला गया। भरकवाह की टीम ने अंतिम ओवर में छक्का लगाकर मैच जीत लिया ।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल केकराही के प्रांगण में शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने फीता काटकर किया । सेमीफाइनल मैच मधुपुर और चित्रांश शाहगंज के बीच खेला गया जिसमें मधुपुर ने 18 रन से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल मैच भरकवाह और साहिबान डिलाही के बीच खेला गया जिसमें भरकवाह ने 83 रन से जीत दर्ज की।फाइनल मैच मधुपुर और भरकवाह के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुपुर ने 87 रन ही बना पाई । भरकवाह के खिलाड़ियों ने आखिरी ओवर में तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत दर्ज करा ली। मैन आफ दी मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भरकवाह के खिलाड़ी भास्कर को दिया गया। पूरे सीरीज में भास्कर ने 10 विकेट लिए थे और 79 रन बनाए थे। सीरीज का पुरस्कार एलसीडी टेलीविजन भास्कर को सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव द्वारा दिया गया। राजेंद्र प्रसाद पांडेय, अरुण त्रिपाठी, गवर्नमेंट सिंह, राकेश सिंह, राजू केसरी, रामचंद्र प्रजापति, प्रधान केकराही ओमप्रकाश केसरी, अरविंद विश्वकर्मा, मिथिलेश्वर, चंद्रबली विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed