{"_id":"68234d1f854a377539033362","slug":"bharatiya-kisan-sangh-protests-accuses-of-forcefully-installing-towers-on-agricultural-land-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: भारतीय किसान संघ का विरोध प्रदर्शन, खेती की जमीन पर जबरदस्ती टॉवर लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: भारतीय किसान संघ का विरोध प्रदर्शन, खेती की जमीन पर जबरदस्ती टॉवर लगाने का आरोप
Tue, 13 May 2025 07:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 07:39 PM IST
सार
भारतीय किसान संघ ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और किसानों की जमीन पर जबरदस्ती टॉवर लगाने का आरोप लगाया। मामले को लेकर ज्ञापन दिया और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
किसानों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। किसानों की जमीन पर बिना अनुमति पावर ग्रिड के टॉवर खड़ा करने पर नाराजगी जताई। इस पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में शामिल किसानों का कहना था कि कठपुरवा, केकराही व उसके आसपास के गांवों में किसानों के खेत में पावर ग्रिड के टॉवर खड़ा किए जा रहे है।
इसके बारे में किसानों को कोई सूचना भी नहीं दी गई। विरोध करने पर कंपनी के कर्मचारी किसानों के साथ अभद्रता कर रहे हैं। उनके रवैए से किसानों में असंतोष है। भविष्य में दुर्घटना की आशंका को लेकर वह सहमे हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, अमित कुमार, बृजेश कुमार, जयप्रकाश, अशोक सिंह, मिथिलेश, विजय कुमार, रामसेवक सिंह, आयुष, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन