{"_id":"58ea72974f1c1bd0355b5521","slug":"bhagwan-mahavir-jayanti-celebrated-at-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर की जयंती पर गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभा यात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर की जयंती पर गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभा यात्रा
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज और ओबरा में निकाली गई शोभा यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान वर्धमान महावीर की जयंती सोनभद्र जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राबर्ट्सगंज के जैन साधना भवन से रविवार को अग्रवाल समाज की ओर से शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ दीप नगर स्थित जैन साधना भवन से निकली शोभा यात्रा टैंपो स्टैंड, मेन मार्केट, पुराना अस्पताल, पूरब मोहाल ,पन्नूगंज रोड मेन चौक ,साईं चौक होते हुए पुन: साधना भवन पहुंची। नगर में गणमान्य नागरिक, महिलाएं, बच्चे शामिल रहे।
जगह-जगह पर शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान के लिए स्टाल लगाया गया था। जैन साधना भवन में महावीर स्वामी की भव्य आरती-पूजन किया गया।
इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि समाज के पूर्वजों का जन्मदिन मनाने से युवा पीढ़ी के लोग समाज के प्रति जागरूक होंगे। ओबरा प्रतिनिधि के मुताबिक जैन धर्म के 24वें तीर्थ कर भगवान वर्धमान महावीर की जयंती नगर में पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
प्रात: ही श्री दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालु जुटने लगे थे। नगर सहित रेनुकूट, चोपन सहित तमाम जगहों से आए श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम भगवान महावीर का अभिषेक करने के साथ पूजा-अर्चना किया।
विज्ञापन
उसके बाद नगर के मुख्य बाजार में भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान तमाम भक्त भजनों पर झूमते दिखाई दिए। शोभायात्रा जैन मंदिर से अंबेडकर चौक, सुभाष तिराहे होते हुए वीआईपी रोड से आर्य समाज तक गई।