फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Between the bustle nomination

गहमागहमी के बीच नामांकन

Wed, 07 Dec 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 07 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कचहरी स्थित अधिवक्ता भवन के प्रथम तल पर सोनभद्र बार एसोसिएशन के वर्ष 2016-17 के चुनाव के लिए अंतिम दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर चार और कोषाध्यक्ष पद पर दो लोगों ने पर्चा दिया है। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित पद अकेला नामांकन दाखिल किए जाने की वजह से इस पर निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा। अधिकृत रूप से मुख्य चुनाव अधिकारी के जरिए 23 दिसंबर को विजयी पदाधिकारियों की घोषणा के बाद ही हो सकेगा।
अध्यक्ष पद पर प्रभु नारायण पांडेय, चंद्र प्रकाश द्विवेदी और राजबहादुर सिंह ने पर्चा दाखिल किया। वहीं महामंत्री पद पर अशोक तिवारी, अंशुमान सिंह, श्रीनिवास मिश्र और सत्यदेव पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार पाठक और सुरेश कुमार पाठक ने पर्चा दाखिल         किया है।
विज्ञापन

 वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पूनम सिंह, उपाध्यक्ष 10 साल से उपर राजीव कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंघल, उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे गोपाल सिंह व  विजय शंकर तिवारी, संयुक्त सचिव प्रशासन सत्यारमण त्रिपाठी, संयुक्त सचिव प्रकाशन विंध्यवासिनी त्रिपाठी और संयुक्त सचिव पुस्तकालय पवन कुमार मिश्रा के लिए अकेला पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कार्यकारिणी सदस्य वरिष्ठ रामवृक्ष तिवारी, शिवराज सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, ओम कुमार चतुर्वेदी, संजय कुमार श्रीवास्तव व यशवंत कुमार सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कनिष्ठ में पुष्पा तिग्गा, दिनेश धर दुबे, अरुण कुमार शुक्ला, दिलीप कुमार तिवारी, सुनील कुमार व चंद्र प्रकाश ने भी अकेला पर्चा दाखिल किया है। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी, सुरेंद्र कुमार पांडेय, पीके जायसवाल, आलोक सिंह, शारदा प्रसाद मौर्या के अलावा आत्म प्रकाश त्रिपाठी आदि शामिल रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद कुमार चौबे ने बताया कि नौ दिसंबर को सुबह 10 बजे से पर्चा की जांच  होगी। 12 दिसंबर को पर्चा वापसी, 14 को प्रत्याशियों को मतदाता सूची का वितरण, 22 को मतदान और 23 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। एडवोकेट विनोद कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें 438 वकील मतदाताओं की सूची सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश राय और महामंत्री रमेश प्रसाद चौबे के जरिए उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed