फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Before voting will not play in the Son river

मतदान से पूर्व सोन नदी में नहीं चलेंगी नावें

Thu, 01 Oct 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 01 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
Before voting will not play in the Son river
जिला पंचायत सीट के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को प्रशासन ने सचेत कर दिया है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता में डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसपी शिवशंकर यादव ने कहा है कि कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अब प्रत्याशियों पर नकेल कसी जाएगी। यदि कोई प्रत्याशी जुलूस में तीन से अधिक वाहन लेकर आता है तो उसके अन्य वाहन सीज कर दिए जाएंगे। मतदान के दिन जिले की सीमा से सटे राज्यों के मार्ग सील कर दिए जाएंगे और बैरियर लगाकर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जाएगी। इसके लिए जगह चिह्नित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में विशेष कंट्रोल रूम की स्थापना की जाएगी। इसमें पांच नंबर होंगे। उन्हें जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा। रूम में टेलीफोन, फैक्स मशीन की सुविधा दी जाएगी। पहचान पत्र के लिए निर्वाचन आयोग ने 17 विकल्प दिए हैं। एसपी शिवशंकर यादव ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बाहर से फोर्स नहीं मिल रही। अपने संसाधन से ही चुनाव कराना है। पहले चरण में 229 मतदान केंद्र और 436 बूथ हैं। यहां चुनाव में 142 उपनिरीक्षक, 92 हेड कांस्टेबिल, 12 सौ कांस्टेबिल, 932 होमगार्ड और 507 चौकीदार, प्रांतीय रक्षा दल के कर्मचारियों की जरूरत है। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बार्डर पर चिह्नित जगहों को बैरियर से सील कर दिया जाएगा। आने जाने वालों की सघन तलाशी ली जाएगी। झारखंड बार्डर पर बसुहारी में सोन नदी में नावों का संचालन भी बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed