फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bed empty in night shelter, spending night under flyove

रैन बसेरा में बेड खाली, फ्लाईओवर के नीचे बिता रहे रात

Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bed empty in night shelter, spending night under flyove
कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर के बढ़ौली चौक के समीप फ्लाईओवर के नीचे लोग ठिठुरते हुए रात गुजार रहे ह? - फोटो : SONBHADRA
जिले के नगरीय क्षेत्रों में रैन बसेरा की व्यवस्था की गई हैं। रैन बसेरों में मुसाफिरों के ठहरने के लिए बेड, कंबल आदि की मुकम्मल व्यवस्था है। सुबह-शाम अलाव भी जलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद बहुत कम लोग ही रैन बसेरों में ठहर रहे हैं। जानकारी होने के बाद भी लोग फ्लाईओवर के नीचे और मंदिरों में रात गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज में नगर पालिका कार्यालय के समीप स्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। यहां 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां सोशल डिस्टेंसिंग में 50 बेड लगे हैं। रजाई, कंबल, तकिया सबकी व्यवस्था है। रैन बसेरा में दिव्यांग शौचालय के साथ नहाने आदि की सुविधाएं हैं लेकिन अपेक्षा से कम लोग यहां रह रहे हैं। सोमवार की रात में 17 लोग रैन बसेरा में ठहरे थे। इससे पहले 16 जनवरी को 14 और 15 जनवरी को 16 मुसाफिर यहां रुके थे। नगर पालिका परिषद के ईओ ने बताया कि रैन बसेरा में अलाव की व्यवस्था कराई गई है। इसके अलावा नगर में करीब 60 स्थानों पर अलाव जलवाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी तरह घोरावल नगर पंचायत में संचालित रैन बसेरा में महिलाओं और पुरुषों के आठ-आठ बेड लगे हैं। तीन शौचालय और दो स्नानागार है। यहां भी अलाव की व्यवस्था है। चुर्क नगर पंचायत के ईओ सुनील कुमार के मुताबिक वार्ड नंबर एक में ईदगाह रोड पर स्थित विवाह मंडप को अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। यहां 10 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। रेणुकूट और पिपरी नगर पंचायत में 10-10 बेड का अस्थायी रैन बसेरा खोला गया है। दोनों जगह ठंड से बचाव की पूरी व्यवस्था है। रैन बसेरा के बाहर अलाव जलवाया जा रहा है। इसी तरह दुद्धी नगर पंचायत में रैन बसेरा खुला है। यहां रात में पांच-छह लोग ठहर रहे हैं। ओबरा नगर पंचायत में आंबेडकर नगर स्थित अस्थायी रैन बसेरा में लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां मुसाफिरों के ठहरने की पूरी व्यवस्था है। शौचालय की व्यवस्था वहां से 50 मीटर की दूरी पर हनुमान मंदिर चौराहा पर है। पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैन बसेरा में 50 बेड है। कोविड 19 को देखते हुए सैनिटाइजर, मास्क के साथ ही ठंड से बचाव की सारी व्यवस्थाएं हैं। मुसाफिरों को रैन बसेरा के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। उनसे बार-बार कहा जा रहा है, फिर भी कुछ लोग मान नहीं रहे। - विजय कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी-सोनभद्र।

कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर के बढ़ौली चौक के समीप फ्लाईओवर के नीचे लोग ठिठुरते हुए रात गुजार रहे ह?

कड़ाके की ठंड के बावजूद नगर के बढ़ौली चौक के समीप फ्लाईओवर के नीचे लोग ठिठुरते हुए रात गुजार रहे ह?- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज स्थित रैन बसेरा।

राबर्ट्सगंज स्थित रैन बसेरा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed