फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Became a bank worker, 70 thousand were blown from the teacher's account

बैंककर्मी बन शिक्षक के खाते से उड़ाया 70 हजार

Fri, 25 Feb 2022 05:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Became a bank worker, 70 thousand were blown from the teacher's account
जिले में साइबर अपराध की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार को एक जालसाज ने खुद को बैंककर्मी बताकर एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये उड़ा दिए। शुक्रवार को पीड़ित ने राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को ठगी करने वाले के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोन थाना क्षेत्र के बागेसोती गांव के गोपाल कंपोजिट विद्यालय बघोर में शिक्षक हैं। पीड़ित गोपाल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे एक व्यक्ति उनके मोबाइल पर फोन कर बोला कि मैं मुंबई से बैंक के कस्टमर केयर से बात कर रहा हूं। उसने चेकबुक जारी करने के लिए कुछ जानकारी मांगी। सूचना मिलते ही उसने मोबाइल कट कर उनके खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिया। बैंक से मोबाइल पर मैसेज पहुंचा तो रुपये निकालने की जानकारी हुई। क्राइम इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि ठगी करने वालों के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी को बैंक का अकाउंट नंबर, एटीएम नंबर की जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed