{"_id":"682392c0594ed25ca000e5c4","slug":"beat-his-wife-for-opposing-drinking-alcohol-threw-her-out-of-the-house-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-128325-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: शराब पीने का विरोध करने पत्नी को पीटा, घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: शराब पीने का विरोध करने पत्नी को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के पांच महीने में ही रिश्ते में दरार आ गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत पति ने विवाहिता की पिटाई की। उसे घर से निकाल दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
राॅबर्ट्सगंज कस्बा निवासी एक युवती की शादी नवंबर में बड़कागांव निवासी आनंद सोनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में लाखों के उपहार दिए गए थे। विवाहिता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसके पति नशे की हालत में प्रतिदिन घर आने लगे।
समझाने व मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। इसकी शिकायत उसने मायके वालों से की। जानकारी ससुराल पक्ष को हुई तो नाराज हो गए। पति आनंद सोनी, देवर सतीश सोनी, रंजीत सोनी, राहुल सोनी व सास तारा देवी ने मारपीट की।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व भी मारपीट की गई। उसे घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी व्यवसाय खोलने के लिए पैसे की डिमांड कर रहे हैं। पुलिस ने पति सहित कुछ पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।