{"_id":"5e43ffbe8ebc3ee5ca395409","slug":"bear-enter-in-ntpc-power-project-in-sonbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली परियोजना परिसर में भालू घुसने पर अलर्ट, दिनभर हांफते रहे सुरक्षाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली परियोजना परिसर में भालू घुसने पर अलर्ट, दिनभर हांफते रहे सुरक्षाकर्मी
Wed, 12 Feb 2020 07:08 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 12 Feb 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सोनभद्र जिले में एनटीपीसी का विंध्याचल पावर प्रोजेक्ट 4760 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजना है। इसके परिसर में मंगलवार की रात एक गेट से भालू के घुसने की सूचना पर बुधवार को भय का माहौल बन गया।
विज्ञापन
वनकर्मियों, पुलिस व प्लांट के सुरक्षा में लगे जवानों ने पूरे दिन भालू की खोज किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। पावर प्रबंधन के अफसरों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस, सीआईएसएफ जवान, निजी सुरक्षाकर्मी सुबह से भालू के तलाश में पावर प्रोजेक्ट परिसर में मौजूद झाड़ियों, नालों व अन्य छुपने के संभावित स्थानों की तलाश की।
विज्ञापन
काफी खोजबीन के बाद भी देर शाम तक भालू का कोई सुराग नहीं मिला। पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के मुताबिक मंगलवार रात करीब दो बजे पिपरालाल गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने भालू को प्रोजेक्ट परिसर में घुसते देखा। बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज से भालू के घुसने पुष्टि हुई।
विज्ञापन
इसी के बाद व्यवस्था अलर्ट कर दी गई। बुधवार सुबह से पूरे दिन जिम्मेदार अधिकारी व कर्मी प्रोजेक्ट के अंदर मौजूद जंगल, बाग बगीचे, नालों कि खाक छानते नजर आए। इस मामले में पावर प्रोजेक्ट प्रबंधन के तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई।