{"_id":"618925a646c7cc2e1b0ac04d","slug":"be-it-minister-or-sentry-all-children-should-get-equal-education-teacher-mlc-sonbhadra-news-vns6214302177","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री हो या संतरी सबके बच्चों को मिले समान शिक्षा : शिक्षक एमएलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री हो या संतरी सबके बच्चों को मिले समान शिक्षा : शिक्षक एमएलसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक एमएलसी व वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव का अभिनंदन किया गया। उन्होंने समाज में समानता के लिए सबको समान शिक्षा देने की मांग उठाई।
मुख्य अतिथि शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने कहा कि मंत्री हो या संतरी सभी के बच्चों को समान शिक्षा मिलनी चाहिए। समान शिक्षा की व्यवस्था से ही समाज में हर वर्ग को आगे बढ़ने के समान अवसर भी मिलेंगे। वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनरेगा में काम करने वाले कुशल श्रमिक से भी कम मानदेय वित्तविहीन शिक्षकों को मिल रहा है। इतने कम पैसों में वह अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर सकते। संघ के काफी प्रयास से पिछली सरकार में वित्तविहीन शिक्षकों के लिए दो अरब बजट पास कराया गया जिसे मौजूदा सरकार ने मंजूरी नहीं दी। विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश यादव और ईश्वरचंद यादव ने भी विचार रखे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान और करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। सभा अध्यक्ष काशीनाथ मौर्य, कृपाशंकर, अनुज गुप्ता, राम प्रकाश, आरसी विश्वकर्मा, प्रबोध सिंह, ओपी सिंह, अंकित कुमार, धनंजय तिवारी, राम कुमार लोहा सिंह, भगवान सिंह, हरि सिंह, प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद, महेंद्र पाठक, पीएस मिश्र, श्रवण कुमार, अमरेश प्रजापति, अखिलेश, नम्रता दुबे, विनय, संतोष दयाल, सुरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। संचालन विनोद पांडेय व दिनेश पाठक ने किया।